पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। वहीं लुधियाना के पायल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीजेपी की मीटिंग के दौरान कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। कार्यकर्ताओंमें विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस की मौजूदगी में जमकर कुर्सियां चली। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कार्यकर्ता कैसे एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला कर रहे हैं।
