जालंधर में लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी परियों के नेताओं ने धार्मिक स्थलों की और रुख कर लिया है। इसी के चलते बीते दिन जालंधर के मशहूर सिद्ध शक्ति पीठ देवी तालाब मंदिर में प्रोग्राम रखा गया था। जिसमें मशहूर गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे।
वही इस प्रोग्राम में भाजपा से लोकसभा उम्मीदवार सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल पहुंचे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी प्रोग्राम में हिस्सा लेते दिखाई दिए। इस दौरान इस मंच पर दोनों पार्टियों के ये तीनों नेता एक साथ दिखाई दिए।
