• Tue. Mar 3rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : बस्तीयाद इलाके में युवक का हुआ मर्डर

ByPunjab Khabar Live

Apr 14, 2024

बस्ती शेख़ में मर्डर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार देर शाम युवक पर चाकुओं से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद ने एक बार फिर से भीषण रूप धारण किया है। जिस युवक पर चाकुओं से हमला किया गया है वो एक नेता का करीबी था जिसके साथ ही कई बार देखा जाता था। सत्ता के उल्ट फेर के बाद उस युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार बस्ती शेख़ में घर के बाहर खड़े युवक ने पुरानी रंजिश के चलते अंकित जंबा उर्फ मनी नाम के युवक को रोककर उसके चाकुओं से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी हमला करने वाले युवक से मनी नाम के युवक का विवाद हुआ था। बाद में दोनों तरफ़ से युवक शांत थे कि अब दोबारा से पुरानी रंजिश फिर से जागने लगी। घायल युवक को उसके परिजन तुरंत आटो में अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी हालत नाजुक होने के चलते मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page