• Tue. Mar 3rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः Travel Agent Vinay Hari के दफ्तर में लगी भीषण आग

ByPunjab Khabar Live

Apr 15, 2024

जालंधर के सबसे चर्चित ट्रैवल एजेंट विनय हरी के जालंधर स्थित लग्जरी ऑफिस में रविवार देर रात आग लग गई। आग लगने से लोगों के पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज जलकर राख हो गए। घटना का पता चलते ही विनय हरी खुद मौके पर पहुंचे। करीब 30 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। पानी के साथ फोम भी यूज की गई। 3.45 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह पौने 4 बजे आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। विनय हरी का जालंधर स्थित ऑफिस किसी लग्जरी होटल से कम नहीं था। आग इतनी भयानक थी कि एक-एक कर सारे फ्लोर चपेट में आ गए। जिसके बाद पूरे एरिया में अफरा-तफरी मच गई।

हरी ने बताया कि उन्हें रविवार की रात को 11:30 बजे सारे घटनाक्रम की सूचना मिली थी। घटना में उनका करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। जिस समय आग लगी, उस दौरान ऑफिस में सिर्फ एक ही व्यक्ति मौजूद था। लीडिंग फायरमैन रजिंदर सहोता की टीमें देर रात आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची थीं। सहोता ने बताया कि रात करीब 11.40 बजे उन्हें सूचना दी गई थी कि एक ट्रैवल एजेंट के ऑफिस में आग लग गई है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पहले तो सिर्फ 2 गाड़ियां मंगाई गई थी। मगर, आग बढ़ती ही जा रही थी। जिसके चलते एकाएक कर मौके पर 30 से ज्यादा पानी की गाड़ियां पहुंचीं। हमारे 30 से ज्यादा फायरकर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए थे। सुबह करीब पौने चार बजे आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page