• Wed. Sep 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः नाराज चल रहे चौधरी परिवार को इस जिले से कांग्रेस दे सकती है टिकट

ByPunjab Khabar Live

Apr 15, 2024

जालंधर लोकसभा सीट पर 9 साल तक सांसदी करने वाले चौधरी परिवार को कांग्रेस पार्टी होशियारपुर से मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस ऐसा इसलिए कर रही है, क्योंकि चौधरी परिवार की नाराजगी से कांग्रेस के गढ़ जालंधर को काफी नुकसान हो सकता है। चौधरी परिवार भी एससी वोट पर अपनी पकड़ रखता है। चौधरी परिवार की नाराजगी दूर करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ये फैसला ले सकती है।

जालंधर से चन्नी के नाम पर चल रही चर्चाओं के बीच चौधरी परिवार हाईकमान से मिलने पहुंचा था। बैठक के दौरान चौधरी परिवार को हाईकमान ने आश्वासन दिया है कि वह उन्हें होशियारपुर से मैदान में उतारेगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अब स्व. सांसद चौधरी संतोख सिंह के विधायक बेटे बिक्रमजीत चौधरी या फिर मां कर्मजीत कौर चौधरी को ये टिकट मिल सकती है।

हालांकि उक्त टिकट को लेकर आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली का भी नाम चर्चा में है। अब आलाकमान चौधरी परिवार को होशियारपुर से मैदान में उतार सकता है। क्योंकि होशियारपुर में कांग्रेस के पास कोई पुख्ता उम्मीदवार नहीं है। जिसके चलते चौधरी परिवार उक्त सीट के लिए पुख्ता उम्मीदवार हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page