• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः भाजपा का विरोध करने पहुंचे किसानों पर चले ईंट- पत्थर, गर्माया माहौल

ByPunjab Khabar Live

Apr 18, 2024

अमृतसर में भाजपा के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसानों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ईंट-पत्थर फेंके जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान आधा दर्जन के करीब किसान घायल हो गए। किसानों ने आरोप लगाए हैं कि इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में किसान आज विरोध करते हुए एस.एस.पी. रूरल दफ्तर का घेराव करने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि अमृतसर के भिट्टेवाड गांव में भाजपा नेता मुखविंदर सिंह द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया था। इसके बाद किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यक्रता इसका विरोध करने पहुंचे और उनकी मुख्तार सिंह, अनुप सिंह व तजिंदर सिंह के साथ बहस हो गई। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों पर ईंट-पत्थर फेंके गए। किसानों ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस द्वारा इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते किसान आज एस.एस.पी. रूरल दफ्तर का घेराव करेंगे। उनका कहना है कि जब तक इस मामले की कार्रवाई नहीं होती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page