जालंधर के तहसील -1 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रजिस्ट्रार मनिंदर सिद्धू विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे है। आरोप लगाए जा रहे हैकि महिला राजिस्ट्री करवाने के लिए आई हुई थी। इस दौरान जब वह रजिस्ट्रार मनिंदर सिद्धू से मिली तो वहां पर कागज दिखाने को लेकर उन्होंने दबका मार दिया। जिसके बाद महिला वहां पर घबराकर बेहोश हो गई। जिसे आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि यह मामला एसडीएम -1 जय इंदर के ध्यान में आ गया है, जो मामले की जांच कर रहे है। वहीं इस मामले को लेकर मनिंदर सिद्धू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कागज में खामिया पाई गई थी। उन्होंने कहा कि महिला ने दूसरी शादी करवाई हुई थी। ऐसे में उसका राजिस्ट्री में नाम ओर है और आधार कार्ड पर नाम कुछ ओर है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लड़की को गोद लिया हुआ है।
महिला ने कहाकि दोनों नाम एक ही है। जिसको लेकर मनिंदर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने महिला को कहा था कि आप इसकी पावर ऑफ अटॉर्नी करवा लें। सिद्धू का कहना है कि इस बात को लेकर महिला घबरा गई। हालांकि सिद्धू ने महिला को दबके मारने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यहां पर 3 कैमरे लगे हुए है। सिद्धू ने कहाकि मुझे लगा कि महिला कुछ परेशान से लग रहे थे। सुबह वह 2 से 3 वसीकों के पास भी गए थे। जहां उनका काम नहीं हुआ था। सिद्धू ने कहा कि महिला का नाम सुरिदंर कौर है। लेकिन आधार कार्ड और राजिस्ट्री में दोनों में पिता का नाम में कुछ चेजिंग थी। सिद्धू ने कहाकि महिला को चाहिए था कि वह इस मामले को लेकर अखबार में निकलवाते। हालांकि बेहोशी के मामले को लेकर उन्होंने कहाकि महिला उनके पास चाय पीकर खुद पैदल चलकर गई है।
