घायल महिला बोली- पुलिस पर नहीं है भरोसा
जालंधर की पॉश कॉलोनी मोता सिंह नगर में बुधवार शाम करीब 7 बजे एक्टिवा सवार दो लुटेरों ने 70 साल की महिला को पर्स समेत 20 मीटर तक घसीटा. दिल दहला देने वाली ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. चुनावी मौसम में लूटपाट की इस घटना को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. पीड़ित बुजुर्ग महिला डरी हुई है. उन्हें पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है. डर है कि कहीं लुटेरे दोबारा आकर लूटपाट न कर दें. काफी समय बाद डरी-सहमी वृद्धा किसी तरह आपबीती बताने को तैयार हुई लेकिन बोली, ‘न तो मेरे घर का नंबर पता करो और न ही मेरा नाम.’ 24 घंटे बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ है, पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है.
