• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर डाले जा रहे वोट, बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार हुई हिंसा

ByPunjab Khabar Live

Apr 19, 2024

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर सुबह से उम्मीदवार मतदान करने पहुंचने लगे हैं। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, द्रमुक की कनिमोई शामिल हैं।

पहले चरण में जिन राज्यों की सभी सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं।

वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। मणिपुर की दो लोकसभा सीटों (मणिपुर इनर और मणिपुर आउटर) पर भी इस फेज में वोटिंग है। हिंसा को देखते हुए आउटर सीट के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page