• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः मीट और अंडों की दुकानें रहेंगे बंद

ByPunjab Khabar Live

Apr 19, 2024

जालंधर में भगवान श्री महावीर जयंती को लेकर जालंधर चुनाव अधिकारी कम डीसी हिमांशु अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों में डीसी अग्रवाल ने कहा है कि 21 अप्रैल यानी रविवार को पूरे जिले में धारा 144 लागू रहेगी। इसके तहत पूरे जिले में खुलने वाली मांस-अंडे की दुकानें और रेहड़ी-पटरी बंद रहेंगी।

रविवार को पूरे जिले में मास की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ये आदेश डीसी ने आज यानी शुक्रवार को दिए हैं। आदेश लागू होने के बाद पुलिस इस पर नजर रखेगी। लेकिन अगर कोई दुकानदार या रेहड़ी-पटरी वाला इसका उल्लंघन करता नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page