• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी ख़बरः विधानसभा में कल होने वाले विशेष सेशन को लेकर राज्यपाल ने किया रद्द, जारी किया पत्र

ByPunjab Khabar Live

Sep 21, 2022

(PKL): पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने 22 सितंबर को प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विश्वास मत हासिल करने के लिए राज्यपाल से मंजूरी मांगी थी। लेकिन आज देर शाम राज्यपाल ने पत्र जारी करते हुए विशेष सत्र को रद्द कर दिया है। बता दें कि पंजाब में भाजपा पर सूबे की आप सरकार गिराने की कोशिशों का आरोप लगाने के कुछ दिन बाद सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 22 सितंबर को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि इस सत्र में सरकार विश्वास प्रस्ताव लाएगी। लेकिन राज्यपाल द्वारा जारी किए पत्र के बाद आप सरकार को बड़ा झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page