लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में लगातार जा रहे है। सूत्रों के अनुसार आज कांग्रेस का दिग्गज नेता भाजपा में शामिल होने जा रहा है। उक्त नेता गांधी परिवार का करीबी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त नेता की भाजपा के उच्च अधिकारियों के साथ बीते दिनों में मीटिंगें भी हुई थी। जिसके बाद आज वह कांग्रेस को अलविदा कहकर कुछ समय बाद भाजपा ज्वाइन कर सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिग्गज नेता आज 11.30 बजे भाजपा में शामिल हो सकता है।
