लोकसभा चुनावों से पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा के युवा नेता रोबिन सांपला को आप पार्टी में विधायक रमन अरोड़ा ने शामिल करवाकर बड़ा झटका दिया है। सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में रोबिन सांपला को आप पार्टी में शामिल करवाया है। ऐसे में भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, रोबिन सांपला भाजपा के युवा नेता थे और उनकी युवाओं में अच्छी खासी पकड़ थी। बताया जा रहा है कि सुशील रिंकू को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से वह पार्टी से नाराज चल रहे थे।
