• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः सुबह सुबह कॉलेज के पास दो दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना

ByPunjab Khabar Live

Apr 29, 2024

जालंधर में तड़के सुबह बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एस.डी. कॉलेज रोड नजदीक दो दुकानों को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया। जानकारी के अनुसार कृष्णा मैडिकल और वी.के. बुक डिपो में तड़के सुबह करीब 3.30 बजे स्विफट कार में आए चोरों ने एक-एक करके दोनों दुकानों से कीमती समान चुरा लिया। घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे के अनुसार स्विफट कार में 4 लोग थे, जिन्होंने उक्त घटना को अंजाम दिया। कृष्णा मैडिकल के मालिकों का कहना है कि करीब 15 लाख का नुक्सान हुआ है। वहीं वी.के. बुक डिपों के मालिक के अनुसार करीब 5 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page