• Sun. Mar 22nd, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः नहर में गिरी कार, एक शव बरामद

ByPunjab Khabar Live

Apr 29, 2024

पंजाब के लुधियाना में रविवार रात कार अनियंत्रित होकर सरहिंद नहर में जा गिरी। घटना खन्ना के दोराहा की है। सूचना पाकर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा और पानी का बहाव ज्यादा होने के चलते रात को कार का कुछ पता नहीं चल पाया।

सोमवार सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद कार बरामद हुई। नहर से एक व्यक्ति का शव मिला है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 50 साल के आसपास है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। आसपास के लोगों के अनुसार, कार राजवंत अस्पताल से नहर वाली सड़क की तरफ जा रही थी। आगे पुल पर रिपेयरिंग का काम चल रहा था। ड्राइवर को रास्ता बंद होने के बारे में पता नहीं चला। देखते ही देखते कार नहर में गिर गई और पानी के बहाव के साथ आगे निकल गई।

दोराहा थाना के SHO रोहित कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद वे अपनी टीम के साथ रात को ही मौके पर पहुंच गए थे। क्रेन और गोताखोरों की मदद से कार को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन रात होने की वजह से कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह दोबारा कार को ढूंढने का ऑपरेशन शुरू किया तो एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page