• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः तस्करों और पुलिस में चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

ByPunjab Khabar Live

Apr 29, 2024

गुरुहरसहाए के थाना प्रमुख उपकार सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त और संदिग्ध लोगों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान जब वह मुक्तसर रोड स्थित गुरुद्वारा बेर साहिब के पास पहुंचे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली की कुछ नौजावानों के पास अवैध असला है, जो गुरुहरसहाए शहीर वाला रोड पर मोटरसाइकिल लेकर खड़े हुए है और कोई लूट-पाट की वारदात को अंजाम देने वाले है। इस पर थाना प्रमुख उपकार सिंह पुलिस पार्टी सहित शरीह वाला रोड पर पड़ते मोड़ गाव लखमीरपुरा पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल पर 3 नौजवान आते दिखाई दिए।

उन्होंने रोकने का इशारा किया तो उक्त आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी हवाई फायर किए और सिपाही देवप्रीत सिंह ने सरकारी रिवाल्वर से एक फायर किया तो 2 नौजवान अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, जबकि एक नौजवान राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे 1 मोटरसाइकिल बरामद किया गया। फिलहाल पकड़े गए लुटेरों द्वारा सख्त से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस घटना के कारण लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page