• Tue. Mar 24th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः राघव चड्ढा के खिलाफ खबर दिखाने पर यूट्यूब चैनल के खिलाफ मामला दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Apr 29, 2024

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पार्टी नेता राघव चड्ढा के खिलाफ कथित तौर पर झूठी खबर फैलाने के आरोप में लुधियाना पुलिस ने एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लुधियाना लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार अशोक पप्पी पाराशर के बेटे विकास पाराशर की शिकायत पर कैपिटल टीवी नाम के एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ लुधियाना के शिमलापुरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि चैनल ने आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की तुलना भगोड़े कारोबारी विजय माल्या से की और दावा किया कि आप ने चुनाव टिकट बेचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page