• Thu. Mar 26th, 2026

जालंधर : अब बुलेट सवारों की नहीं खैर, भारी मात्रा में बाइक किए इपाउंड

ByPunjab Khabar Live

Apr 28, 2024

अगर आप भी बुलेट या बाइक को मॉडिफाई करके चलते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। दर्शन पुलिस ने मॉडिफाई वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसुी के तहत आज हुल्लड़बाज बुलेट सवारों के खिलाफ आज SP आदित्य ने शक्ति से कार्रवाई करते हुए 50 के करीब वाहन जब्त किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए SP आदित्य ने बताया कि पुलिस कमिश्नर सुपर शर्मा के आदेशों पर मॉडिफाई बुलेट और अन्य वाहनों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की है। आदित्य ने बताया कि 14 थानों और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर 2 घंटे नाकेबंदी करके बड़ी मात्रा में बुलेट मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों को जब्त किया हैं।

इस दौरान उन्होंने बताया कि जॉन वन और जॉन 2 में कार्रवाई करते हुए 50 के करीब वाहनों को इंपाउंड किया गया है। आदित्य ने बताया कि जो व्यक्ति भी वाहनों को मॉडिफाई कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी इसी तरह से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 144 धारा का प्रयोग करते हुए जल्द ही सभी मैकेनिक को भी वाहनों को मॉडिफाई करने को लेकर सख्त आदेश जारी कर दिया जाएंगे। आदित्य ने बताया कि जॉन वन और जॉन 2 के साझे ऑपरेशन के तहत 250 के करीब वाहनों की चेकिंग की गई थी इस दौरान 50 के लगभग वाहनों को इंपाउंड किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी इसी तरह से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page