जालंधर पुलिस लगातार गैंगस्टर के खिलाफ सख्ती से करवाई कर रही है। इसी के तहत आज कमिश्नररेट पुलिस ने विक्की गौंडर के साथी को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
डीजीपी ने बताया कि यह गिरोह हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है। एफआईआर दर्ज की गई है और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच जारी है।
