• Sun. Mar 22nd, 2026

जालंधर से बड़ी ख़बरः विधायक के भाई के राजन अंगुराल के मामले में भड़के सिविल अस्पताल के कर्मचारी, FIR दर्ज करने का अल्टीमेटम

ByPunjab Khabar Live

Sep 23, 2022

(PKL): सिविल अस्पताल में बुधवार देर रात को हुए हंगामे तथा तोड़फोड़ के मामले को लेकर पीसीएमएस एसोसिएशन ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर रोष प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान करने के लिए विधायक रमन अरोड़ा भी सिविल अस्पताल में पहुंचे। उनकी स्टाफ के साथ बैठक जारी है। पीसीएमएस डाक्टर्स एसोसिएशन के प्रधान डा. वरिंदर सिंह रियाड़ ने कहा कि शनिवार सुबह 8 बजे तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज न किया गया तो कामकाज ठप कर दिया जाएगा। इमरजेंसी में एमएलआर नहीं काटी जाएंगी। रोष प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले को लेकर जालंधर सेंट्रल विधानसभा के विधायक रमन अरोड़ा सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के ऑफिस में पहुंचे। उन्होंने समस्या का समाधान करने के लिए डाक्टरों व स्टाफ के साथ बैठक शुरू कर दी है। बुधवार देर रात तक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डा. हरवीन कौर तथा स्टाफ के 10 सदस्यों ने अस्पताल प्रशासन को उक्त मामले को लेकर शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल व उनके साथियों पर सरकारी काम में विघ्न डालने के अलावा उन्हें अपनी मनमर्जी के हिसाब से घायल राहुल की एमएलआर काटने तथा उन्हें ऐसा न करने पर सस्पेंड करवाने की धमकी देने के आरोप लगाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page