बीजेपी में शामिल हुई आईएएस आधिकारी परमपाल कौर सिद्धू को लेकर अहम खबर सामने आई है। बठिंडा से बीजेपी उम्मीदवार परमपाल कौर ने पंजाब सरकार को अपना जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, ”पंजाब सरकार ने जो भी कार्रवाई करनी है वो कर सकती है, मैं नामजदगी पत्र भी भरूंगी और चुनाव भी लड़ूंगी। मैं अब रिटायर्ड हो चुकी हूं और रिटायर्ड अफसर सरकार का गुलाम नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह दोबारा ज्वाइन नहीं करने वाली, न ही उनका ज्वाइन करना बनता है। रिटायरमेंट के बाद मेरी सरकार को कोई जवाबदेही नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया अब पंजाब सरकार ने जो करना है वह कर सकते हैं।
बता दें लोकसभा चुनावों दौरान आई.ए.एस. पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने और पार्टी द्वारा बठिंडा से उम्मीदवार ऐलाने जाने वाली परमपाल कौर सिद्धू के इस्तीफे को पंजाब सरकार ने स्वीकार करने से इन्कार कर दिया है। आपको ये भी बता दें पंजाब सरकार ने उन्हें नोटिस जारी कर तुरंत ड्यूटी पर तैनात होने के निर्देश दिए हैं।
