• Thu. Sep 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः भार्गव कैंप में 100 पुलिस कर्मियों ने की रेड

ByPunjab Khabar Live

May 8, 2024

जालंधर में चार थानों और स्पेशल सेल की टीम ने भार्गव कैंप में छापेमारी कर एक किलो हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान भार्गव कैंप ग्राउंड के पास रहने वाले वरिंदर कुमार, रोहित और जतिंदर के रूप में हुई है। पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर थाना भार्गव कैंप ले गई थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त आरोपी इतनी मात्रा में हेरोइन कहां से लेकर आए थे और किसने देनी थी।

एडीसीपी आदित्या ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम, 4 थानों की पुलिस सहित 100 पुलिस कर्मियों के साथ भार्गव कैंप में आए है। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जतिंदर, रोहित और वरिंदर हेरोइन का बड़े स्तर पर कारोबार कर रहे है। इस दौरान उनकी टीम ने उक्त व्यक्ति के घर में रेड कर एक किलों हेरोइन बरामद की है। इस दौरान जांच में सामने आया है कि उक्त व्यक्ति डीजे का घर के बाहर बोर्ड लगाया हुआ था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि डीजे की आड़ में नशे का कारोबार किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनपीएस एक्ट, एक्साइज और मारपीट के मामले पहले से दर्ज है और आरोपी कुछ समय पहले ही कपूरथला जेल से रिहा होकर बाहर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page