• Thu. Sep 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः 2 साल का टूटा शीतल अंगुराल का सब्र, इंग्लैंड गए व्यक्ति पर निकाली जमकर भड़ास

ByPunjab Khabar Live

May 9, 2024

वेस्ट हलके के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह कह रहे हैकि उनका 2 साल का सब्र का बांध टूट गया है। वह 2 साल से कुछ नहीं कह रहे है। इस दौरान शीतल अंगुराल ने जमकर किसी व्यक्ति पर भड़ास निकाली है। दरअसल, वायरल वीडियों में शीतल अंगुराल कह रहे है कि वह 9 माह से इंग्लैंड से जालंधर नहीं लौटा है। उन्होंने कहा क्योंकि उसका बाप सामने बैठा था। वीडियो में आगे कह रहे है कि वह इसलिए जालंधर नहीं आ पाया क्यों उसे कहा जा रहा है कि पहले सामने बैठे अपने जीजे को मना लें। पहले कहा जीजा जी मुझे माफ कर दों, मैं इंडिया आ जाऊं। शीतल अंगुराल आगे कह रहे हैकि उसने पहले जीजे से निवेदन किया, उसके बाद आगे शीतल अंगुराल कह रहे है कि वह 4 तारीख को उससे हिसाब लेंगे।

इस दौरान वह चैंलेंज कर रहे है कि वह देखेंगे कि 4 तारीख के बाद हिसाब करने के लिए कौन आता है। शीतल अंगुराल कह रहे है कि वह जेपी नगर में आकर ही हिसाब करेंगे, जिस भाषा में वह बोल रहा मैं भी उसी भाषा में जवाब दूंगा कि डाकू क्या कर सकता है। शीतल अंगुराल ने आगे कहा कि पहले मुझे जीजा बना लिया अब डाकू बना रहा है। वायरल वीडियो में आगे कहा कि उस भाषा में बात करनी चाहिए जिस भाषा में जनता आपकों पसंद करें। शीतल अंगुराल ने कहाकि वह जिस भाषा में बात कर रहे है, उस भाषा में उनकी बात करना बनता नहीं था, लेकिन अब कंट्रोल से बाहर मामला हो गया था, जिसके चलते उन्होंने 2 साल से कुछ नहीं कहा। शीतल अंगुराल ने कहाकि वह इंग्लैंड से पैर नहीं रख पा रहा था, जो कुत्ता आज भौंक रहा है। इस कुत्ते के लिए उन्हें इंग्लैंड से लौटने के लिए 50 फोन करवाए गए कि मैं जालंधर आ जाऊं। उन्होंने कहा कि वह आज टउ-टउ कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page