चन्नी ने मुकेश सेठी को बताया सट्टेबाज, कहा- रिंकू को जन्मदिन पर सेठी ने पहनाई थी 10 तोले सोने की चेन
जालंधर: लोकसभा चुनाव के नामाकंन भरने से पहले पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा नेता शीतल अंगुराल पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने नशा तस्करी के मामले में एफआईआर की कॉपी लोगों को दिखाई, वहीं शीतल अंगुराल के साथ नशा तस्कर की तस्वीर भी जनहित की।
चन्नी ने कहाकि लोगों को नशा तस्कर के साथ शीतल की तस्वीर दिखाते हुए कहाकि आप सरकार के दौरान सत्ता में 2 साल रहते हुए ये काम किए है और अब भाजपा में रहकर किया जा रहा है। चन्नी ने कहाकि वह आप और भाजपा पार्टी से पूछना चाहते है कि लोगों को नशे की दलदल में फंसाकर इन मासूम लोगों की जिंदगी के साथ खेल रहे हो। चन्नी ने कहाकि ना तो आपको जालंधर के लोग छोड़ेंगे और ना ही मैं छोड़ूगा।
चन्नी ने कहाकि वह तब सास नहीं लेंगे जब तक यहां से चिट्टे को खत्म नहीं कर देंगे। चन्नी ने कहाकि इन नेताओं ने एक-एक घर में चिट्टा लगाया हुआ है। चन्नी ने कहा कि 2 साल शीतल और 10 महीने सुशील रिंकू आप पार्टी में रहा, लेकिन चिट्टे पर रोक नहीं लगा पाए। चन्नी ने कहा कि उन्हें अभी एक चिट्ठी किसी ने दी है। जिसमें पता चला है कि एक मुकेश सेठी है जो धड़ा सट्टा है। चन्नी ने कहा कि इसके गैंगस्टरों के साथ संबंध है। चन्नी ने कहा कि मुकेश सेठी भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू का खासमखास है और मुकेश सेठी ने रिंकू को उसके जन्मदिन पर 10 तोले सोने की चेन डाली थी।
चन्नी ने मजाकिया अंदाज में कहाकि जन्मदिन तो उसका भी आता है, लेकिन उन्हें तो कोई चांदी की चेन नहीं डालकर जाता। चन्नी ने कहाकि जो 10 तोले की चेन डाल रहा है उसका क्या मतलब है। चन्नी ने कहा कि वह उसके कारोबार में शामिल है और उसका हिस्सा है। चन्नी ने कहा कि इस हिस्सों में शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू शामिल है। लेकिन आजकल इसमें रमन अरोड़ा शामिल है। चन्नी ने कहा कि जब शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू भाजपा में चले गए तो उसके बाद इन्हें आप पार्टी के लीडर ने पकड़ लिया।
