• Thu. Sep 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : दिनदहाड़े चली गोली, एक घायल, Live वीडियो आई सामने

ByPunjab Khabar Live

May 12, 2024

जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दिन-दिहाड़े जालंधर के वडाला चौंक के नजदीक गोली चली है। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की खबर भी मिली है। इस घटना की लाइव वीडियो भी सामने आई है। जिस्म देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति बस से उतरते हैं। इस दौरान पीछे वाला व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर गोली चलाकर पैदल ही फरार हो जाता है।

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति किसी बस में सवार होकर यहां आया था वह जैसे ही बस से उतरा उसके पेट में गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page