• Wed. Sep 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर से माईं हीरां गेट से निकाली गई विशाल रथ यात्रा

ByPunjab Khabar Live

May 12, 2024

जालंधर : श्री चैतन्य महाप्रभु के आविर्भाव तथा अखिल भारतीय चैतन्य गौडीय मठ के पूर्व आचार्य श्रील भक्ति बल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज जी जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में 65वां वार्षिक श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मलेन 08 मई से 12 मई तक मंदिर प्रांगण में आयोजित करवाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में बीते दिन श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग की ओर से जालंधर शहर में विशाल रथ यात्रा माईं हीरां गेट से निकाली गई।

इस दौरान मॉडर्न बुक्स डीपो और युवा नेता राजन शर्मा की टीम की तरफ से फूलों की वर्षा करके रथ यात्रा का स्वागत गया। वहीं रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए ठंडी लस्सी, आइसक्रीम और शीतल जल का लंगर लगाया गया। जानकारी देते हुए राजन शर्मा ने बताया कि कि आज हम संसार में जो कुछ भी है श्री कृष्ण भगवान तेरी कृपा से हैं। उन्होंने कहा कि इस कलयुग भगवान का सिमरन नहीं लोगों को पार लगा सकता हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु का नाम ही सब कुछ है, बाकी सब इस संसार में व्यर्थ है।

अगर इस संसार के सागर को पार करना है तो प्रभु संकीर्तन में अपना जीवन लगा दें। फिर सारा जीवन आनंद ही आनंद है। इस यात्रा के दौरान राजन शर्मा उपस्थित, पूर्व पार्षद सलिल बाहरी, नरेश कुमार बबली, अश्वनी धवन, राजेश मदान, गौरव मल्होत्रा , अनिल ढींगरा, लक्की सलवान, कनिश सोंधी, सलीम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page