• Tue. Mar 3rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल पर फिर बरसे चन्नी, बताया नशे का किंगपिन

ByPunjab Khabar Live

May 11, 2024

पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव प्रचार करते हुए आज जालंधर के रैनक बाजार में पहुंचे थे।इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर शराब नीति घोटाले पर बड़ा बयान दिया और बीबी जागीर कौर के साथ वायरल हुई वीडियो को लेकर बयान दिया तो दूसरी तरफ सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल को नशा तस्करों का किंगपिन बताया। भाजपा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के बयान पर कहा कि वह अपने गुजरात का काम करें यहां पर उनका कुछ नहीं होगा।अरविंद केजरीवाल पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कहा कि जमानत पर बेशक जेल से आए हैं बाहर लेकिन दोबारा जाना पड़ेगा जेल। शराब नीति के तहत बोले की हजारों करोड रुपए इन्होंने लूट हैं और ऐसे ही लूट शराब नीति के तहत पंजाब में भी हुई है।

चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार ने थोक और रिटेल में रुपए लूट हैं जिसे दिल्ली भेजा गया है और आम आदमी पार्टी के लिए खर्च किया गया है उसका भी हिसाब लिया जाएगा। बीबी जागीर कौर के साथ चरणजीत सिंह चन्नी की वीडियो वायरल होने पर चन्नी ने कहा कि बीबी जागीर कौर मेरी बड़ी बहन है और मेरी मां के बराबर है, मैंने उनको झुककर नमन किया था। मैंने उनकी छोटी के नीचे हाथ लगाया था जैसी अपने बड़े बुजुर्गों को लगाते हैं और वैसे ही मैंने भाई बहन के प्यार दिया था और हमारा भाई बहन रिश्ता काफी पुराना है।

भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू पर बोलने पर उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया उन्होंने कहा कि वह जालंधर की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर में नशा पकड़ा गया तो अपनी जमानत करने करवाने के लिए शीतल अंगुराल यहां से भाग गए शीतल अंगूराल ने अपनी जमानत क्यों ली है इसके बारे में वह बताएं। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि शीतल अंगुराल और भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू दोनों ही नशा तस्करों के किंगपिन है। चन्नी ने कहा कि दोनों ही सरकार से उलट हो गए और जब सरकार में थे तब सरकार इन्हें पेट्रनाइज्ड करके दोनों ने नशे और लॉटरी का कारोबार करवा रही थी। जबकि अब करोड़ों रुपए का नशा पुलिस ने पकड़ा है तो विधायक शीतल भाग खड़े हुए और इससे यह साबित होता है कि दोनों ही नशे का कारोबार खुद चला रहे हैं। चन्नी ने कहा कि उनके यहां सांसद बनने के बाद कोई भी दो नंबर का काम नहीं होगा और शीतल अभी कोर्ट में घूम रहा है क्योंकि वह नशे का कारोबार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page