• Thu. Sep 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल पर फिर चन्नी ने साधा निशाना

ByPunjab Khabar Live

May 11, 2024

कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी आज रैणक बाजार में बालाजी धाम के पास मशहूर वैष्णों भटूरे वाला की दुकान में पहुंचे। इस दौरान चन्नी, राजिंदर बेरी और शैरी चड्ढा दुकान में चावलों का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दिए। दरअसल, आज चन्नी रैणक बाजार में व्यापारियों से मुलाकात करने पहुंचे। जहां उन्होंने व्यापारियों को साफ सुथरा प्रशासन देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जालंधर के हालात ऐसे हो गए है कि सुनकर भी डर लगता है कि यहां पर नशा बिकता है, फिरौतियों की मांग हो रही है। चन्नी ने कहा कि प्रचार के दौरान उन्होंने सैनी साहिब से पूछा कि आपसे किसी ने फिरौती की मांग तो नहीं की, इस दौरान सैनी ने कहाकि उनकी अंगूठी किसी ने उतार ली। कहीं स्नेचिंग की वारदातें हो रही है।

वहीं चन्नी ने कहा कि उन्हें पता चला है कि यहां पर फड़ी वालों से और रेहड़ी वालों से पैसे लिए जाते है। चन्नी ने कहा कि इस माहौल को हमने खत्म करके लोगों को अच्छा माहौल देना है। वहीं चन्नी ने कहा कि अच्छा मेडिकल कॉलेज, इडस्ट्री सहित अन्य सुविधाएं लोगों दी जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए अच्छे उम्मीदवार की जरूरत है।वहीं चन्नी ने एक बार फिर से सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल पर निशाना साधते हुए कहा कि रिंकू और अंगुराल जैसे सुच्चे मुंह लोकसभा और विधानसभा में गए थे, वहीं ही वह सुच्चे मुंह वापिस आ गए।

चन्नी ने कहा कि जैसे तीन दिन पहले रिंकू के घर के पास व्यक्तियों से पुलिस को नशा बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि नशा किसी के घर से बरामद हुआ और भाग शीतल अंगुराल गया और हाईकोर्ट में जमानत करवा रहा है। चन्नी ने कहा कि इससे जाहिर होता है कि ऐसे नेताओं को कारण सारी अराजिकता फैली हुई है। अगर यह साइड हो जाए तो अच्छा माहौल हो जाएगा। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि चन्नी चुनाव के दौरान मस्ती करते हुए दिखाई दिए हो, इससे पहले वह देहात में लोगों के साथ ताश खेलते हुए भी दिखाई दे चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page