• Thu. Sep 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर मशहूर वैष्णों भूटरे वाला की दुकान पर चावलों का लुत्फ उठाते नजर आए चन्नी

ByPunjab Khabar Live

May 11, 2024

लोकसभा चुनावों को लेकर बीतें दिन आप पार्टी के उम्मीदवार पवन टीन को छोड़कर अकाली, भाजपा, कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवारों ने नामाकंन भर दिया है। जिसके बाद अब प्रचार की गतिविधियां तेज हो गई है। पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और बसपा सुप्रीमों मायावती सहित कई दिग्गज नेता जल्द प्रचार करने के लिए पंजाब आ रहे है। जिसके बाद सियासी माहौल गरमा जाएंगा। वहीं आज रैणक बाजार में आज कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी एक बार फिर से मस्ती करते हुए दिखाई दिए। दरअसल, चन्नी आज रैणक बाजार में बालाजी धाम के पास मशहूर वैष्णों भटूरे वाला की दुकान में पहुंचे। इस दौरान चन्नी, राजिंदर बेरी और शैरी चड्ढा दुकान में चावलों का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दिए। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि चन्नी चुनाव के दौरान मस्ती करते हुए दिखाई दिए हो, इससे पहले वह देहात में लोगों के साथ ताश खेलते हुए भी दिखाई दे चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page