• Wed. Sep 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः ‘दि व्हाइट’ के होटल मैनेजर की बदमाशों काटी अंगुलियां, हालत गंभीर, हदबंदी में उलझी पुलिस

ByPunjab Khabar Live

May 14, 2024

माडल टाऊन में माता रानी चौक के निकट स्थित ‘दि व्हाइट’ रेस्तरां का मैनेजर अमित निवासी गढ़ा बीती रात लगभग 11.30 बजे रेस्तरां से छुट्टी करके अपने घर जा रहा था कि माडल टाऊन में ही तीन चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में अमित के हाथ की अंगुली कट गई और सिर पर भी गहरे घाव हुए हैं। घायल मैनेजर अमित को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया और फिर हालत गंभीर होने के कारण एनएचएस अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया।

रेस्तरां मालिक के मुताबिक बदमाश अमित का मोबाइल छीन ले गए। देर रात तक कार्रवाई न होते देख उन्होनें 112 पर कॉल किया तो पुलिस कर्मचारी मौके पर तो आए, लेकिन दिन निकलने तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हैरानी की बात यह है कि वारदात की सूचना दिए जाने के बाद भी कमिश्नरेट पुलिस सुबह तक हदबंदी को लेकर उलझी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page