• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी ख़बरः पुलिस को लारेंस की मिल सकता ट्रांजिड रिमांड, शहर में हाई अलर्ट जारी

ByPunjab Khabar Live

Sep 24, 2022

(PKL): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी खतरनाक गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई को आज खरड़ से बठिंडा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसको लेकर बठिंडा कोर्ट में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कोर्ट की तरफ से लॉरेंस का ट्रांजिड रिमांड आज जालंधर पुलिस को दिया जा सकता है, जिसको लेकर जालंधर पुलिस बठिंडा पहुंची हुई है। साथ ही जांलधर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि लॉरेंस के वकील विशाल चोपड़ा ने उसकी जान को खतरा होने का शक जताया है।एडवोकेट चोपड़ा ने बताया कि लॉरैंस बिश्नोई 12 दिनों से बठिंडा पुलिस के पास रिमांड पर चल रहा है और 24 सितम्बर को रिमांड खत्म होने पर उसे अदालत में पेश किया जाना है जहां उस पर हमला होने का शक है। गत दिनों अदालत में पेशी पर जाते हुए लॉरैंस बिश्नोई ग्रुप के गैंगस्टर संदीप बिश्नोई का भी पुलिस की मौजूदगी में गोली मारकर कत्ल कर दिया गया था। लॉरैंस बिश्नोई के वकील ने आशंका जताई कि अब लॉरैंस की भी सिक्योरिटी का बहाना लगाकर हत्या करवाई जा सकती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि लॉरैंस बिश्नोई की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page