• Wed. Sep 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः नाके दौरान पुलिस ने गाड़ी से 8 लाख रुपए किए बरामद

ByPunjab Khabar Live

May 14, 2024

जालंधर में इलेक्शन को लेकर ड्यूटी के दौरान पुलिस को एक गाड़ी से 8 लाख रुपए मिले। मिली जानकारी के अनुसार मकसूदा मंडी गंदे नाले के पास ये रिकवरी की गई। जिसके बाद बरामद किए गए कैश को थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस के हवाले कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि कार सवार खुद को कारोबारी बता रहा था लेकिन उक्त रकम का कोई सबूत मौके पर पुलिस को नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने सारी नकदी कब्जे में लेकर थाना डिवीजन नंबर 1 में भेज दी है और मामले को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर कमिश्नरेट के ट्रैफिक विंग द्वारा मकसूदा गंदे नाले के पास हाईटेक नाका लगवाया हुआ था।

नाके पर एएसआई हरप्रीत सिंह, एएसआई संजीव कुमार और सुरिंदर कुमार मौजूद थी। इस दौरान मकसूदा चौक की ओर से आ रही गाड़ी को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। जब गाड़ी की चेकिंग की गई तो उस में से आठ लाख रुपए बरामद किए गए। मौके पर कार सवार कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया, जिसके चलते पुलिस ने कैश कब्जे में ले लिया और मौके पर थाना डिवीजन नंबर-1 के जांच अधिकारी को मौके पर बुला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page