• Thu. Sep 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः टायरों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

ByPunjab Khabar Live

May 20, 2024

रेलवे रोड़ पर स्थित चर्चित कारोबारी कुंदन साइकिल्स के गोदाम में आज सुबह करीब 6 बजे भीषण आग लग गई। घटना में कुंदन साइकिल्स के मालिक का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ये घटना जालंधर के सबसे व्यस्त बाजार रेलवे रोड पर हुई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया था। गोदाम में आग कैसे लगी, इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल जल्द फायर ब्रिगेड के अधिकारी उक्त मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजेंगे। मिली जानकारी के अनुसार आग के बारे में सुबह सबसे पहले एक सफाई कर्मचारी को पता चला था। जिसके बाद मामले की जानकारी तुरंत मालिकों को दी गई। जब पीड़ित अपने गोदाम में पहुंचे तो देखा कि गोदाम के अंदर से आग की लपटें निकल रही थी।

कुंदन साइकिल्स के मालिक कुंदन ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे उन्हें सूचना दी गई थी कि उनके गोदाम में आग लग गई है। उनका गोदाम करीब 5 मरले का है, जिसमें उन्होंने महंगे स्पोर्ट्स साइकिल्स रखे हुए थे। वहीं, सुबह करीब सवा आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। फायर ब्रिगेड की कुल 20 गाड़ियां आग बुझाने में लगी। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आग के बारे में सुबह सबसे पहले एक सफाई कर्मचारी को पता चला था। जिसके बाद मामले की जानकारी तुरंत मालिकों को दी गई। जब पीड़ित अपने गोदाम में पहुंचे तो देखा कि गोदाम के अंदर से आग की लपटें निकल रही थी। कुंदन साइकिल्स के मालिक कुंदन ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे उन्हें सूचना दी गई थी कि उनके गोदाम में आग लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page