• Thu. Sep 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः मंत्री बलकार सिंह के करीबी और आप पार्टी के डॉक्टर विंग के जरनल सैकेटरी की सड़क हादसे में मौत

ByPunjab Khabar Live

May 20, 2024

विधिपुर फाटक के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के करीबी और डॉक्टर विंग के जरनल सैकेटरी डॉक्टर महिंदर जीत मरवाहा की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर मरवाहा पवन टीनू के प्रचार के लिए जा रहे थे। इस दौरान लिद्दड़ां के पास खड़े टिप्पर में उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में डॉक्टर मरवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page