• Sat. Dec 13th, 2025

जालंधर से बड़ी खबरः रेड करने गई पुलिस पर तस्करों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, 2 पुलिस कर्मी घायल

ByPunjab Khabar Live

May 21, 2024

गांव पतारा में नशा कर रहे युवकों ने रेड करने आई थाना पतारा की पुलिस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिसके चलते 2 पुलिस कर्मचारी घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना पतारा के प्रमुख इंस्पैक्टर बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी गांव पतारा निवासी त्रिलोक लाल उर्फ हरमन संधू उर्फ सोनू के घर में बैठकर कुछ युवक नशा कर रहे हैं और वह भोले भाले अन्य लड़के-लड़कियों को भी नशा करने के लिए उकसा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर रेड करने गई पुलिस पार्टी ने उक्त घर का दरवाजा खटखटाया तो दरबाजे पर आए हरमन संधू सोनू ने पुलिस कर्मचारियों को जान से मार देने की नीयत से उन पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

हरमन ने पुलिस कर्मचारी जसवीर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा हैड कांस्टेबल बरजिंदर पाल भी घायल हो गया। उसकी वर्दी भी खून से लथपथ हो गई। इतना ही नहीं इसके बाद हरमन ने अपने साथियों समेत घर की छत पर चढ़कर भी नीचे खड़े पुलिस कर्मियों ईंट-पत्थर फैंकने शुरू कर दिए और नशे की हालत में हरमन व अन्य पुलिस मुलाजिमों को गालियां निकालते हुए साथ लगते घरों की छतों पर चढ़कर फरार होने में सफल हो गए। एस. एच.ओ. बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि आरोपियों की पहचान त्रिलोक लाल उर्फ हरमन संधू सोनू पुत्र तरसेम लाल, गगनदीप सिंह पुत्र स्व. कुलवंत सिंह, हरमनजोत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, गुरजीत सिंह जीता पुत्र जीवन लाल, संदीप कुमार शीपा पुत्र मोहिंदर पाल सभी निवासी गांव पतारा थाना पतारा जिला जालंधर तथा परगट सिंह पुज्ञ सुरिंदर सिंह निवासी 309 न्यू जोगिंदर नगर थाना रामा मंडी जालंधर के रूप में हुई है।

आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 307, 353, 186, 332, 148 व 149 के तहत एफ.आई.आर. नंबर-22 थाना पतारा में दर्ज की गई है। इंस्पैक्टर बलजीत सिंह हुंदल ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें रेड कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page