• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : PRTC Bus पर हुए हमलें को लेकर पूर्व CM चन्नी का आया बयान

ByPunjab Khabar Live

May 23, 2024

लोकसभा चुनावों को लेकर आज कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा मैनिफेस्टों को पोस्टपोन कर दिया गया। दरअसल, चन्नी ने कहाकि बीते दिन सीनियर पत्रकार और संपादक पर मामला दर्ज किए जाने के कारण मैनिफेस्टों को आज जारी नहीं किया जा रहा है। चन्नी ने कहा कि जालंधर पत्रकारों के हब से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस महकमें के वह मंत्री रह चुके है। उन्होंने कहा कि बरजिंदर हमदर्द इस मामले में कहीं है ही नहीं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से उन्हें परेशान किया जा रहा है।

चन्नी ने कहाकि वह बरजिंदर हमदर्द पर मामला दर्ज किए जाने को लेकर बीते दिन रोष मार्च निकाला जा रहा था। चन्नी ने आरोप लगाया हैकि जांलधर का माहौल खराब करने को लेकर बीते दिन निकाले जा रहे रोष मार्च को लेकर एक सरकारी बस पर हमला करते हुए तोड़फोड़ कर दी गई। उन्होंने कहा कि पहले भी चुनाव होते रहे है, लेकिन ऐसी हरकत करना निंदनीय है। चन्नी ने कहाकि इस हमले में भाजपा का हाथ भी हो सकता है। चन्नी ने कहाकि आप और बीजेपी दोनों एक जैसे ही काम कर रही है। उन्होंने कहाकि भाजपा एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है, वहीं आप सरकार भी विजिलेंस का इस्तेमाल करके पत्रकारों को दबाने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page