• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी ख़बरः डीएवी कॉलेज के स्टूडेंट्स के दो पक्षों में झड़प, एक पक्ष में चलाई गोली

ByPunjab Khabar Live

Sep 26, 2022

(PKL): जालंधर में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं क्राइम को लेकर एक मामला शहर के मशहूर कॉलेज डीएवी से सामने आया है। डीएवी कॉलेज दो पक्षों में टकराव के चलते एक पक्ष में गोली चला दी। डीएवी के पास स्थित होटल एम-2 के बाहर कॉलेज के ही स्टूडैंट्स में झड़प के बाद एक पक्ष द्वारा गोली चला दी गई। गोली चलाने वाले पक्ष के स्टूडैंट व उसके साथी गाड़ियों में आए थे, जबकि जिन स्टूडैंट्स पर गोली चली, वे 3 लोग एक बाइक पर आए थे। मामले को लेकर थाना-1 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए अंकित ने बताया कि वह डीएवी कॉलेज में फिजियोथैरेपी फाइनल ईयर का स्टूडैंट है। उसका किसी निजी बात को लेकर अपने ही सीनियर स्टूडैंट लिद्दड़ां गांव के साहिब नामक के साथ कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद उक्त आरोपी का उसे फोन आया और उसके द्वारा फोन पर अपशब्द बोले गए जिसके जवाब में उसने कहा कि वह उसे सारी बात बैठकर समझाएगा।इसलिए उन्होंने डीएवी कॉलेज के पास स्थित एम-2 होटल के बाहर उन्हें सारी बात को सुलझाने के लिए बुलाया। पीड़ित अंकित ने बताया कि वह जालंधर में एक पीजी में रहता है। रात को जब वे पहुंचे तो 2 गाड़ियों में बैठे कुछ हमलावरों ने उन्हें देखते ही उनकी बाइक को रोकने की कोशिश की और ललकारा मारते हुए उन्हें गालियां दीं। इतने में युवकों द्वारा उनपर गोली चला दी गई। गनीमत रही कि गोली उन्हें लगी नहीं, क्योंकि उनका निशाना चूक गया। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना-1 की पुलिस में शिकायत दे दी गई है। एसएचओ जतिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत आ गई है, पुलिस रैस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page