• Sat. Dec 13th, 2025

जालंधर से बड़ी खबरः पीएम मोदी की रैली से पहले किसानों को घरों में किया नजरबंद

ByPunjab Khabar Live

May 24, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालंधर दौरे पर आ रहे है। वहीं किसानों द्वारा पीएम मोदी से सवाल पूछने का ऐलान किया गया है। बीते दिन भी किसानों पटियाला में पीएम मोदी से सवाल पूछने के लिए पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें हाईवे पर ही रोक लिया था। जिसके चलते आज किसानों ने जालंधर में पीएम मोदी की रैली में पहुंचने का ऐलान किया था। लेकिन शाम 4.30 बजे पीएम मोदी की रैली से पहले ही पुलिस ने किसानों को घरों में नजरबंद कर दिया है।

वहीं आज सुबह किसान यूनियन एकता सिधूपुर के जिला प्रधान कुलविंदर सिंह मछ्याणा को सुबह उनके घर में नजरबंद कर लिया गया है। इसी तरह भारतीय किसान यूनियन कादियां के नेता अमरीक सिंह को उनके पैतृक गांव भार सिंह पुरा स्थित घर में पंजाब पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, किसान यूनियन के नेता पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में विरोध नहीं कर सकें, इसलिए भारतीय किसान यूनियन के अमरीक सिंह को पुलिस प्रशासन ने गांव भार सिंह पुरा में उनके घर में नजरबंद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page