• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः PM मोदी के दौरे से पहले किसानों ने किया हाईवे जाम

ByPunjab Khabar Live

May 24, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरदासपुर और जालंधर में रैली को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे से पहले किसान संगठनों ने अहलोवाल गांव के पास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारी पुलिस फोर्स ने किसानों को रोका और किसानों ने बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने धरना देते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री के खिलाफ रोष मार्च निकालेंगे। इस बीच किसान नकोदर जालंधर हाईवे को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहां आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर जालंधर ग्रामीण एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों समेत बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची है, जिनके द्वारा किसानों को शांत कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page