• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : विधिपुर फाटक के पास व्यक्ति की मौत को लेकर आया नया मोड़, हुआ अहम खुलासा

ByPunjab Khabar Live

May 28, 2024

जीटी रोड पर विधिपुर फाटक से 50 मीटर पहले सुबह 10:30 बजे दो युवक खून से लथपथ हालत में पब्लिक ने देखे और पुलिस को कॉल की। इनमें से एक की मौत हो चुकी थी और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस को मौके से दो मोबाइल फोन मिले थे। डेड बॉडी से न तो अंगूठी उतारी गई थी न ही और अन्य चीज। सिर में गहरे जख्म थे। जहां वारदात हुई, वहीं पास में बिना नंबर की पंचर एक्टिवा खड़ी थी।

एक्टिवा की डिग्गी से आरसी मिली। पता चला कि एक्टिवा 27 अप्रैल को गुलाब देवी रोड से लूटी गई थी। पुलिस ने आसपास लगे एक एजेंसी के कैमरों की जांच की तो तड़के 3 बजकर 38 मिनट पर एक्टिवा के पीछे 6 बाइक वाले बहुत तेजी से जाते दिखे। वे 10 मिनट बाद लौट आए। एक मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा तो वह खोला जा सका। उस फोन के सोशल मीडिया ग्रुप में एक मैसेज था। ग्रुप जोमैटो डिलीवरी बॉयज का था।

उसमें एक मैसेज था- बबरीक चौक से मोबाइल की लूट हुई है। लुटेरे पीछे लगे थे। किसी तरह जान बचाकर श्री गुरु रविदास चौक तक आया। ग्रुप के मेंबर अलर्ट हो जाएं। बिना नंबर की एक्टिवा पर दो लुटेरे घूम रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन्होंने रात में ही जोमैटे वाले को लूटा गया। उसने अपने ग्रुप में अलर्ट का मैसेज कराया और यह संयोग देखिए कि लूटने वाले आरोपियों में से एक मृत मिला और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। संदेह है कि मर्डर के पीछे लूट ही कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page