• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : शीतल अंगुराल का इस्तीफा मंजूर, पत्र आया सामने

ByPunjab Khabar Live

Jun 3, 2024

वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे वापिस लेने के  मामले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वहीं आज 3 बजे विधायक शीतल अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले ही उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था। विधायक का इस्तीफा मंजूर किये जाने के बाद एक बार फिर से राजनीति माहौल गरमा गया है। वहीं इस मामले को लेकर शीतल अंगुराल का बयान भी सामने आया है। शीतल अंगुराल का कहना हैकि अगर उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है तो उनके 11 जून को सुबह 11 बजे का समय क्यों दिया गया।

वहीं उन्होंने कहा कि आज जब वह विधानसभा पहुंचे तो उनके पत्र को रिसीव क्यों किया गया। शीतल का कहना हैकि अगर पिछली तारीख के मुताबिक उनका इस्तीफा मंजूर किया गया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें कि आज आज विधानसभा में स्पीकर से मिलने पहुंचे शीतल अंगुराल ने कहा कि स्पीकर के वहां न होने के कारण उन्हें अब 11 जून को मुलाकात के लिए फिर बुलाया गया है। गौर हो कि बीते दिनों विधायक शीतल अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापिस लेने की बात कही थी। उन्होंने ई-मेल के जरिए स्पीकर को इस संबंध में सूचना दी थी। वहीं आज उन्हें विधानसभा के स्पीकर द्वारा मुलाकात के लिए बुलाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page