• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : मकसूदां सब्जी मंडी में शैड के पिल्लर से लटकता मिला शव

ByPunjab Khabar Live

Jun 12, 2024

मकसूदा सब्जी मंडी में शैड के पिल्लर से व्यक्ति का शव लटकता मिला। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों से तुरंत पुलिस को दी। वहीं मौके पर पुलिस एसीपी ट्रैफिक और थाना 8 की टीम पहुंची और शव को नीचे उतार कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक मंडी में लेबर का काम करता था।

थाना एक एडिशनल एसएचओ राजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है कि बीमारी के वजह से व्यक्ति ने सुसाइड किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि व्यक्ति को खुजली की दिक्कत थी और वह इसका ईलाज नहीं करवा पा रहा था। इसी के चलते व्यक्ति ने यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि शव की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके चलते शव को 72 घंटे के सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page