• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : चरणजीत चन्नी के बाद अब CM Maan ने लिया घर

ByPunjab Khabar Live

Jun 14, 2024

पंजाब में लोकसभा चुनाव में मिशन 13-0 की विफलता के बाद आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की साख दांव पर लगी है। महज 3 लोकसभा सीटें जीतने के बाद अब सिर्फ एक विधानसभा सीट ही आप की छवि को सुधार सकती है।

यह सीट जालंधर पश्चिम विधानसभा की है। जालंधर के उक्त उपचुनाव के लिए सीएम भगवंत सिंह मान ने तैयारियां कड़ी कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार सीएम भगवंत सिंह मान अब चुनाव संपन्न होने तक जालंधर कैंट के दीप नगर में किराए के मकान में रहेंगे।

उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर भी उनके साथ रहेंगी। सीएम मान जल्द ही दीप नगर में शिफ्ट हो जाएंगे। यह फैसला कल चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद लिया गया है।

यह उनका नया ठिकाना सिर्फ उपचुनाव तक एक महीने के लिए नहीं बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव तक रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान हफ्ते में तीन दिन इसी घर में मौजूद रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इससे दोआबा और मांझा इलाके के नेताओं और लोगों के साथ वह नजदीकी संपर्क में रहेंगे।

सरकार आप के द्वार कार्यक्रम को भी इससे बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि लोकसभा उप चुनाव के दौरान सीएम मान और उनकी टीम होटलों में ही रुकी थी। मगर इस बार उप चुनाव के लिए सीएम मान ने जालंधर में किराए पर घर लेने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page