• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : विदेश में हमलावरों ने 2 बहनों पर चलाई गोलियां, एक की मौत

ByPunjab Khabar Live

Jun 15, 2024

अमेरिका के न्यूजर्सी में जालंधर की 2 बहनों पर युवक ने फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में 1 महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। वारदात को अंजाम देने वाला युवक भी जालंधर के नकोदर का रहने वाला है। दोनों चचेरी बहन थी। आरोपी पहचान गांव हुसैनपुर निवासी गौरव गिल के रूप में हुई है। फायरिंग में मरने वाली की पहचान नूरमहल निवासी 29 वर्षीय जसवीर कौर के रूप में हुई है। घटना में जसवीर कौर की 20 वर्षीय बहन घायल हो गई, जिसकी हालत गंभीर है। उसका इलाज अमेरिका में चल रहा है।

पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह महिलाओं को गोली मारने के कुछ घंटे बाद ही गौरव गिल को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार जसवीर कौर शादीशुदा थी और उसका पति ट्रक चलाता है। घटना के वक्त वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार जख़्मी हुए दोनों बहनों को वारदात के बाद तुरंत नेवार्क के एक अस्पताल में ले जाया गया। एक अमेरिकी वेबसाइट से बातचीत में पड़ोसी जोश लेनॉफ ने कहा- वे ड्राइव वे पर ही पड़ी थीं। वे वास्तव में हिल नहीं रही थीं।

गिरफ्तार किया गया आरोपी गौरव और 20 वर्षीय युवती एक साथ जालंधर में टोफल करते थे। दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों अमेरिका में थे, तो गौरव ने मौका पाकर उक्त युवती पर बुधवार को गोलियां चला दी। जानकारी के अनुसार हमले के बाद आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में अमेरिका पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है। आरोपी से पुलिस ने मर्डर वेपन भी बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page