पंजाब के जालंधर की पश्चिमी क्षेत्र में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। शीतल अंगुराल का नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू,मनोरंजन कालिया सहित तमाम भाजपा की लीडरशिप मौजूद रही। वहीं शीतल अंगुराल के समर्थको द्वारा नामांकन से पहले रोड शो निकाला गया।
शीतल अंगुराल के नामांकन पत्र दाखिल करवाने के समय नीटू शटरां वाला भी अपना नामांकन पत्र दाखिल करवाने पहुंच गया। इस दौरान नीटू ने भाजपा की लीडरशिप से मुलाकात की और सीनियर भाजपा नेताओं के चरण छुए। वहीं सुशील रिंकू ने नीटू को 1 हजार रुपए दिए तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रुपए देकर नीटू का सहयोग किया।
