• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : सुभाष गोरिया ने दिया भाजपा को झटका, आप पार्टी में हुए शामिल

ByPunjab Khabar Live

Jul 3, 2024

जालंधर: वेस्ट हल्के में भाजपा को बड़ा झटका लग गया है।सुभाष गोरिया ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। सुभाष गोरिया पिछले 31 वर्षों से समाज सेवा में अपनी भूमिका निभा रहे है और 2 बार जालंधर लोकसभा व 2 बार जालंधर वेस्ट हल्के से शिव सेना की टिकट से चुनाव भी लड़ चुके है और राष्ट्रीय हिन्दू हेल्पलाइन संगठन के भी वो चेयरमैन है।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने सुभाष गोरिया को पार्टी में शामिल करवाया है।बता दें की जालंधर से मेंबर पार्लियामेंट रह चुके सुशील कुमार रिंकू के करीबी बताए जाते है सुभाष गोरिया लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे।जिनका प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी में स्‍वागत किया था।

पहले सुभाष गोरिया आम आदमी पार्टी में ही थे लेकिन चुनाव से कुछ दिन पहले ही भाजपा से हाथ मिला लिया था। अब वापस से उनकी आप में घर वापसी मानी जा रही है।सुभाष गोरिया के साथ लोग दिल से जुड़े हुए है और उन्ह लोगो को पार्टी से मतलब नही होता सिर्फ गोरिया से मतलब होता है जिसका फायदा अब जालंधर वेस्ट से आप के प्रत्याशी मोहिंदर भगत को होगा।

सुभाष गोरिया का पार्टी में शामिल होने से मोहिंदर भगत कर वोट बैंक की अब बड़ौती होगी।वही बाल किशन बाली,डॉ तीर्थ राम को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी का सरोपा डालकर पार्टी में शामिल किया।इस अवसर पर वरिष्ठ आप नेता गगन धालीवाल,नीतू कपूर,के एन भटी आदि भी मैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page