• Thu. Mar 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : 2 गुटों में हुई झड़प में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 4 की मौत

ByPunjab Khabar Live

Jul 8, 2024

पंजाब के श्रीहरगोबिंदपुर के लाइट चौक पर रविवार शाम को सरकारी पानी की खाल (रजबाहा) को लेकर चल रही रंजिश में दोनों गुट आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर करीब 60 राउंड फायर किए। गोली लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान पहले पक्ष के शमशेर सिंह और बलजीत सिंह निवासी गांव विठवां, जबकि दूसरे पक्ष के निर्मल सिंह गांव मूड़ और बलराज सिंह निवासी विठवां के रूप में हुई है।

घायलों को परिजनों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाने के साथ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गांव विठवां के 2 गुटों में सरकारी पानी रंजिश चल रही थी। सिविल अस्पताल के डॉक्टर एकमजीत सिंह ने बताया कि वारदात के बाद उनके पास अंग्रेज सिंह और सुरिंदर सिंह जख्मी हालत में आए थे। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है।

बाद में शमशेर सिंह और बलजीत सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन इनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। दूसरे पक्ष के घायलों को अन्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि झगड़ा रंजिश को लेकर हुआ है। गोलियां लगने से 4 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page