• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : जल्द BJP के दिग्गज नेता के खिलाफ जारी होने जा रहा है कारण बताओं नोटिस

ByPunjab Khabar Live

Jul 9, 2024

वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव से पहले भाजपा में राजनीति गरमा गई है। सूत्रों के अनुसार आदमपुर में कोर कमेटी की हुई मीटिंग की जानकारी को भाजपा के दिग्गज नेता ने आप पार्टी में लीक कर दी। सूत्रों के अनुसार उक्त नेता की तस्वीरें किसी नेता ने हाईकमान को जारी कर दी। जिसके बाद हाईकमान ने उक्त नेता से इस मामले को लेकर बात भी की है।

सूत्रों के अनुसार उक्त नेता से जब तस्वीरों के बारे में पूछा गया है तो वह किसी प्रोग्राम का बहाना बनाने लगा, लेकिन वह सही जवाब नहीं दे पाया। बताया जा रहा है कि दो दिन तक इस मामले को लेकर भाजपा उक्त नेता को कारण बताओं नोटिस जारी करने जा रही है। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि उक्त नेता को 6 साल निष्कासित भी किया जा सकता है।

बता देंकि लोकसभा चुनावों में भी इस दिग्गज नेता के खिलाफ पार्टी के पैसों के घबन के आरोप लगे थे। लेकिन उक्त मामले ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। वहीं अब कोर कमेटी के मामले के लीक होने के बारे में पता चला तो कुछ नेता भाजपा के किसी ओर नेता पर शक करने लगे। सूत्रों के अनुसार किसी नेता ने इस दिग्गज नेता की तस्वीरें आप पार्टी के नेताओं के साथ हाईकमान को जारी की तो बात का असल खुलासा सामने आया।

अब कहा यह भी जा रहा हैकि उक्त नेता के खिलाफ पार्टी द्वारा कार्रवाई होने के बाद वह पार्टी को अलविदा भी कह सकता है। लेकिन इस नेता को लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page