• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर: जालंधर की PPR Market में ASI की सरेआम गुंडागर्दी, देखें CCTV

ByPunjab Khabar Live

Jul 16, 2024

जालंधर की पीपीआर मार्केट में थाना 7 की पुलिस की सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली है। जहां दुकानदार द्वारा खाना न दिए जाने पर ASI पर देर रात दुकान पर आकर कर्मी से मारपीट करने के आरोप लगाए गए। वही इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दुकान के बाहर ना तो कोई गलत तरीके से सामान पड़ा हुआ था और ना ही दुकानदार द्वारा कोई गलत काम किया जा रहा था।

सीसीटीवी के अनुसार पुलिसकर्मी पैदल दुकान पर आता है और दुकान के कर्मी को धक्के मारता हुआ बाहर ले जाता है और उसकी पिटाई करनी शुरू कर देता है। दुकानदार ने आरोप लगाए हैं कि एएसआई द्वारा सरेआम उसके कर्मी के साथ यह धक्के शाही की गई है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि उक्त एएसआई द्वारा इस मारपीट को लेकर पुलिस अधिकारी क्या कोई ठोस कार्रवाई करते हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page