• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : OM Visa की कर्मी और उसके साथी पर धोखाधड़ी के लगे आरोप, कंपनी मालिक ने पुलिस को दी शिकायत

ByPunjab Khabar Live

Jul 19, 2024

ओम वीजा के मालिक साहिल भाटिया ने उनकी ही कंपनी में काम करने वाले 2 लोगों को खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने सिमरनजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ओम वीजा के मालिक साहिल भाटिया ने बताया कि सिमरनजीत कौर नाम की लड़की काफी समय से काम कर रही थी। लेकिन कुछ महीने पहले ही उसने जॉब छोड़ दी थी। इस दौरान उनके ऑफिस में गुरदासपुर के क्लाइंट आकाश ठाकुर आए। उसने कहा कि यू.के. में पढ़ाई के लिए मेरी कंपनी के जरिए से अपना वीजा अप्लाई करना था। जिसके चलते उसने कंपनी को यूनिवर्सिटी में फीस देने के लिए पैसे दिए थे।

साहिल भाटिया ने आगे कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि सिमरनजीत कौर और प्रिंस मसीह ने उनके क्लाइंट से यूनिवर्सिटी में फीस जमा करवाने को लेकर उससे ज्यादा पैसे लिए हैं और धोखाधड़ी की है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दे दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page